आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीएल में चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर स्थानीय परिक्षेत्र में योग के महत्व को जन-जन पहुंचाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर मनाया जाएगा। इसी कड़ी में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में योग एवं इसके महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का जैसे योग जागरूकता रैली, निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, योगाभ्यास इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। एनसीएल द्वारा 15 जून से 20 जून 2025 तक आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 25,000 लोगों को योग से जोड़ने की कार्य योजना है।
गौरतलब है कि हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्व को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *