एचएनएलयू में फैकल्टी और नॉन टीचिंग कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

रायपुर / हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) ने 5 जून को अपने फैकल्टी और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के के साथ में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया। यह पहल एचएनएलयू के परिसर में हुई और इसमें 280 से अधिक पौधे लगाए गए, जो पारिस्थितिक जिम्मेदारी और सतत विकास के लिए विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन एचएनएलयू के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने किया। उन्होंने बॉयज हॉस्टल के हेरॉन ब्लॉक में नीम का पौधा लगाया। रजिस्ट्रार, डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दीपक दास, अन्य शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी ने पौधारोपण में भाग लिया। इस अभियान के दौरान लगाए गए पौधों में नीम, गुलमोहर, कचनार, आंवला और विभिन्न फलों के पेड़ शामिल थे, साथ ही स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए उपयुक्त फूलों की झाड़ियाँ भी शामिल थीं। ये पौधे छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *