जोशी एवं सावंत जातियों के सम्मिलन हेतु पिछड़ा वर्ग आयोग 23 जून को करेगा प्रारम्भिक सुनवाई

लखनऊ,/ उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने जोशी (भड्डरी) तथा सावंत जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में सम्मिलित किए जाने के संबंध में 23 जून 2025 को प्रारम्भिक सुनवाई निर्धारित की है। यह सुनवाई आयोग के कार्यालय, कक्ष संख्या-316, तृतीय तल, इन्दिरा भवन, अशोक मार्ग, लखनऊ में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी।

NTPC

उक्त दोनों जातियों के प्रतिनिधियों द्वारा आयोग में निवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें इन जातियों को उत्तर प्रदेश की अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में सम्मिलित किए जाने का अनुरोध किया गया है। उ.प्र. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम 1996 की धारा-9 की उपधारा-1 के अंतर्गत प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार करते हुए आयोग ने इन मामलों की प्रारम्भिक सुनवाई निर्धारित की है।

आयोग के सचिव  मनोज कुमार सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनवाई में संबंधित प्रत्यावेदनकर्ता एवं पक्ष-विपक्ष के सभी व्यक्तियों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि को अपने समस्त साक्ष्य एवं शपथ-पत्रों सहित समय पर उपस्थित होकर आयोग के समक्ष अपनी बात रखें। यदि कोई व्यक्ति या संस्था उक्त जातियों के सम्मिलन के विरोध में कोई साक्ष्य या मत प्रस्तुत करना चाहता है, तो वे सूचना प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपना विरोध दर्ज करवा सकते हैं तथा 23 जून 2025 को सुनवाई के दिन भी उपस्थित रहकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *