एनटीपीसी औरैया द्वारा रानी अवंति बाई स्मारक पुस्तकालय एवं संस्थान को प्रदत्त नए 15 कंप्यूटरों का उद्घाटन सम्पन्न

Spread the love

 औरैया / एनटीपीसी औरैया ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) नीति के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अमर शहीद वीरांगना रानी अवंति बाई स्मारक पुस्तकालय एवं संस्थान, को 15 कंप्यूटर प्रदान किए,  जिससे क्षेत्र के वंचित छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को डिजिटल संसाधनों तक बेहतर पहुंच प्राप्त हो सकेगी।

 इन कंप्यूटरों को अमर शहीद वीरांगना रानी अवंति बाई स्मारक पुस्तकालय एवं संस्थान में स्थापित किया गया है। उक्त पुस्तकालय सन् 1999 में माननीय पुर्व मुख्य मंत्री माननीय कल्याण सिंह जी के द्वारा स्थापित किया गया। वर्तमान में इस पुस्तकालय में 20 लाख रुपये का साहित्य है एवं पी.सी.एस., आई.ए.एस. के कोचिंग का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एनटीपीसी औरैया परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री शुभाशीष गुहा ने फीता काटकर इन कंप्यूटरों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया। इस दौरान अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री तन्मय दत्ता, उप महाप्रबंधक (सूचना एवं प्रौद्योगिकी) श्री अखिलेश कुमार यादव, प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री आलोक अधिकारी, एवं सी.एस.आर.-मानव संसाधन कार्यपालक सुश्री सुचित्रा की विशेष उपस्थिति रही।

परियोजना प्रमुख  शुभाशीष गुहा ने इस अवसर पर कहा, “एनटीपीसी औरैया सदैव समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इन कंप्यूटरों के माध्यम से पुस्तकालय और संस्थान से जुड़े विद्यार्थी एवं युवा डिजिटल शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम होगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष लाभ पहुंचेगा।”

श्री अमर सिंह ने एनटीपीसी औरैया का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “एनटीपीसी द्वारा प्राप्त ये कंप्यूटर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होंगे। ये न केवल उनके शैक्षणिक जीवन को सशक्त बनाएंगे, बल्कि उन्हें तकनीकी रूप से भी सक्षम बनाएंगे। इससे कई युवाओं का भविष्य संवर सकेगा।” यह पहल एनटीपीसी की सतत सीएसआर पहलों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास तथा समुदाय कल्याण को सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *