इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने में उत्पन्न तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता पर हो निस्तारण – जिलाधिकारी 

Spread the love

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक*

*चंदौली/जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई।

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग (लोक निर्माण के लंका-अलीनगर मार्ग) को चौड़ा करवाने संबंधित समस्या पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय। 

औद्योगिक फीडर से विद्युत आपूर्ति के संबंध समस्या पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को स्थलीय विजिट कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 स्थित प्रशासनिक भवन के किराए का निर्धारण एवं औद्योगिक क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के बंद पड़े एटीएम को पुनः चालू कराने की समस्या पर एसबीआई के बैंक मैनेजर को सीख रही एटीएम मशीन लगाकर चालू कारण जाने के निर्देश दिए। 

उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं। 

बैठक के दौरान जिला उद्योग अधिकारी सिद्धार्थ यादव,अधिशासी अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *