जनपद के समस्त विकास खंडों पर दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन

Spread the love

सोनभद्र। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त विकास खंडों पर दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित किया जायेगा। आयोजित शिविरों में जनपद के दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र  निर्गमन, यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गमन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन, दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य किये जायेंगें। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड परिसर म्योरपुर में 29 मई,2025 को, विकासखंड परिसर बभनी में 31 मई,2025 को, विकास खण्ड परिसर करमा में 03 जून,2025 को, विकास खण्ड परिसर कोन में 06 जून,2025 को, विकास खण्ड परिसर राबर्ट्सगंज में 09 जून,2025 को, विकास खण्ड परिसर चतरा में 11 जून,2025 को, विकासखंड परिसर नगवॉ में 13 जून,2025 को, विकासखंड परिसर घोरावल में 16 जून,2025 को, विकास खण्ड परिसर चोपन में 19 जून,2025 को तथा विकास खण्ड परिसर दुद्धी में 21 जून,2025 को शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित तिथियों पर अपने विकास खण्ड पर 2 फोटो, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति सहित उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *