जिलाधिकारी ने ब्लाक चतरा के ग्राम पंचायत पकरहट का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

नरोखर ग्राम पंचायत के प्रधानमंत्री आवास की गलत तरीके से रिपोर्ट लगाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये

सोनभद्र।  जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज चतरा ब्लाक का औचक निरीक्षण किया।,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से मोबाइल के माध्यम से संवाद कर जानकारी प्राप्त की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवास का फोटोग्राफ को देखे, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम पंचायत नरोखर के सचिव द्वारा आवास की पूर्णता की रिपोर्ट लगा दी गयी है,लेकिन अभी तक आवास पूर्ण नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नरोखर के सचिव व कम्प्यूटर आपरेटर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये ।  इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने ब्लाक परिसर में मनरेगा योजना, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना, फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लाक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करायी जाये, इसके साथ ही बिल्डिंग की रंगाई-पुताई का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए । 

उन्होंने कहा कि पुराने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये, इस दौरान  जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग के कार्यालयों का भी निरीक्षण किये ।  इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ब्लाक चतरा के अन्तर्गत ग्राम पकरहट का
औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली ।  इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी,अपर जिलाधिकारी (नमामि) गंगे  रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा  रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *