नशा व्यक्ति, परिवार व समाज को करता है प्रभावित एवं बर्बाद – चांदनी देवी

Spread the love

ओबरा,सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं0 13 दीनदयाल नगर बस्ती में नशा मुक्ति व स्वास्थ्य सेवा केंद्र एनटीपीसी द्वारा जागरूकता शिविर लगाकर सैकड़ो लोगों का मुफ्त बीपी जांच व सामान्य बीमारियों का दवा वितरण कर नशा मुक्ति के लिए लोगो को जागरूक किया गया। जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी ने उपस्थित होकर संकल्प हास्पिटल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार व समाज को बुरी तरह प्रभावित व बर्बाद करता है और इसे हम सब को मिलकर हराना है साथ ही जागरूकता शिविर में पहुंची जनता को संकल्प हॉस्पिटल की सेवाओं का लाभ लेने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष ओबरा ने प्रेरित किया और कहा कि चोपन में खुले संकल्प हॉस्पिटल का लाभ ओबरा की जनता को ज्यादा से ज्यादा मिले इसके लिए हम सभासद गण के माध्यम से पुरे नगर को जागरूक करेंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके।
  संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र क्षेत्र में जन स्वास्थ्य और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है इस केंद्र का संचालन सोसाइटी फॉर वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च (अंत) द्वारा किया जा रहा है जो नशा मुक्ति स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रियता से कार्यरत है 15 बिस्तरों वाले इस केंद्र में शारीरिक मानसिक और सामाजिक पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की गई है। स्वर की टीम केवल केंद्र तक सीमित नहीं है बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करते हुए अपने केंद्र से जोड़ने का प्रयास निरंतर कर रही है। जागरूकता शिविर में स्थानीय सभासद अजीत नें भी संकल्प हास्पिटल के प्रयास की सराहना किया। शिविर में संकल्प टीम से अक्षत शुक्ला, राजेश अग्रहरि, आशुतोष, मनीष यादव, नीशु काउंसलर विभा पटेल, नर्स बिन्दु आदि ने अपनी सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *