गाज़ा में भूख से मर रहे बच्चों की मदद की माँग के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्बोधित ज्ञापन पत्र डीएम को सौंपा गया

Spread the love

वाराणसी। साझा संस्कृति मंच की ओर से आज दिनाँक 26 मई दिन सोमवार को गाज़ा में भूख से मर रहे बच्चों की मदद की माँग के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्बोधित ज्ञापन पत्र बनारस डीएम को सौंपा गया।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस हफ्ते में इजराइल फिलिस्तीन युद्ध में 14000 से ज्यादा बच्चों की भूख से मरने की आशंका जताई है। खाद्य रसद दवाई की आपूर्ति सहित इन बच्चों को बचाने के लिए और युद्ध विराम की अपील के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्बोधित ज्ञापन पत्र बनारस के जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन देने पँहुचें प्रतिनिधिमंडल ने कचहरी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने नवंबर के अंत में बताया कि 7 अक्टूबर, 2023 को शत्रुता बढ़ने के बाद से 44,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 104,000 घायल हुए हैं। 87 प्रतिशत से अधिक स्कूल ध्वस्त हो गए है। गाजा के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिया गया है। लगभग 84 प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधाएं नष्ट हो गईं है।स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के पतन ने गाजा में अनुमानित  50,000 गर्भवती महिलाओं और लड़कियों को पर्याप्त देखभाल तक पहुंच से वंचित कर दिया है। अक्टूबर 2023 से जुलाई 2024 तक, लोगों को प्रति दिन 5 लीटर से कम पानी मिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *