विशेष सचिव वित्त ने किया जिले में चल रही योजनाओं का निरीक्षण 

Spread the love

सोनभद्र।  प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने हेतु नामित नोडल अधिकारी जय शंकर दूबे विशेष सचिव वित्त शासन उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)  रोहित यादव  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वृहद गो संरक्षण केन्द्र चोपन, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित पटवध ग्राम समूह पेयजल योजना, केवथा ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण  किया ।

सर्व प्रथम नोडल अधिकारी द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र चोपन का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोशाला में छोटे पशु व बड़े पशुओं को रखने हेतु बाड़े बनाये जाये, जिससे कि पशु आपस में लड़ने न पायें, इस दौरान नोडल अधिकारी ने  पशुओं को दिये जाने वाले भूसा, हरा चारा, पशु आहार की उपलब्धता और देने का समय आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली और सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित
करते हुए कहा कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व पशु आहार दिया जाये । 

विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत टापू में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित हर घर नल से जल योजनान्तर्गत उपलब्ध पानी कनेक्शन के सम्बन्ध में सीधा संवाद कर जानकारी ली । इस दौरान अधिशासी अभियन्ता जल निगम द्वारा बताया गया कि इस ग्राम सभा में 293 घरों में हर घर नल योजनान्तर्गत पानी की आपूर्ति की जा रही है, इस दौरान नोडल अधिकारी ने हर घर नल योजना के अंतर्गत जिन घरों में पानी सप्लाई के कनेक्शन दिये गये थे, स्वयं मौके पर जाकर पानी सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *