बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का उद्घाटन समारोह बीआरबीसीएल में संपन्न 

Spread the love

औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 24 मई 2025 को बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1) एवं बीआरबीसीएल के निदेशक  सुदीप नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। BRBCL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में NSTPP के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहरा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित हुए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी ने स्वागत संबोधन में बीआरबीसीएल  की ओर से बालिका सशक्तिकरण अभियान में निभाई जा रही भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही, आगामी एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि  सुदीप नाग ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बालिका सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया और उपस्थित बच्चियों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस अभियान के अंतर्गत चुनी गई 40 बालिकाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और अपने अनुभव साझा किए। इसके अतिरिक्त, संगिनी लेडीज क्लब की सदस्यों और बाल भवन के बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *