फ्लोराइड से बचाव के लिए बिड़ला कार्बन ने बांटी 200 किट

Spread the love

 बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से चला अभियान

रेणुकूट / नगर स्थित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत दुद्धी ब्लॉक के कई गांवों में फ्लोराइड की समस्या से निपटने के लिए 200 फ्लोराइड किट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गैर सरकारी संगठन बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से आयोजित किया गया था।

बनवासी सेवा आश्रम की मंत्री शुभा बहन ने बताया कि जनपद के दक्षिणांचल में फ्लोराइड की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे हड्डियों पर बुरा असर पड़ रहा है। कई लोग विकलांग हो चुके हैं और कुछ की असमय मौत भी हो चुकी है। आश्रम द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जाते रहे हैं। लोक विज्ञान संस्थान देहरादून से आए पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. अनिल गौतम ने फ्लोराइड युक्त पानी की भयावहता पर चिंता जताई और अधिक से अधिक फ्लोराइड किट वितरित करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को फ्लोराइडमुक्त पानी पीने के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है। बिड़ला कार्बन के सीएसआर से जुड़ी निवेदिता मुखर्जी ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर ग्रामीणों के हित में कई कार्य किए जाते हैं, और उसी क्रम में यह किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में देवनाथ सिंह, मंजू देवी, अशोक सिंह, जितेंद्र, ए. के. चौधरी, वीरेंद्र कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *