कुम्हारीं कला को निखार रहा माटी कला बोर्ड – गिरजा प्रसाद

Spread the love

*मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के लिए करें आवेदन* 

चंदौली/ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से, प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के परम्परागत माटीकला एवं माटी शिल्पकला के उद्यमियों/ शिल्पियों महिला/पुरूष वर्ग हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में माटीकला टूल किट्स पावर चालित चाक (पाटरी व्हील) वितरण हेतु आनलाईन आवेदन पत्र किया जाना है, जिसका *वेवसाईट upmatikalaboard.in है*। इच्छुक लाभार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य हो आवेदन पत्र आनलाईन उपरान्त जिला ग्रामोद्योग कार्यालय चन्दौली में 30.05.2025 तक आवश्यक प्रपत्र निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र सहित जमा कर दें। उक्त अवधि के बाद जमा आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। लाभार्थियों का चयन माटीकला के अनुभव, तकनीकी ज्ञान, विपणन योग्यता के आधार पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *