एनटीपीसी विंध्याचल में स्वच्छता पखवाड़ा : सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर जन जागरूकता रैली का आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुए, एनटीपीसी विंध्याचल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर एनएच 3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विंध्यनगर में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल), संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डी.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक(संविदा एवं सामग्री),  राजशेखर पाला, महाप्रबंधक(प्रचालन),  ए. जे. राजकुमार, महाप्रबंधक(अनुरक्षण एवं एडीएम) और  राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल), अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ-साथ भारी संख्या में विंध्यनगरवासी उपस्थित रहें। इसके साथ ही यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी सहायक कमांडेंट  ज्ञान सिंह भाटी और  भास्कर चौधरी की सक्रिय भागीदारी ने इस मुहिम को और भी बल प्रदान किया।
यह जन जागरूकता रैली एनएच 3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से शुरू होते हुये वापस होते एनएच 3 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर समाप्त हुई। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर जन जागरूकता रैली टाउनशिप के कमर्शियल काम्प्लेक्स के दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन से संबन्धित स्टीकर तथा बैनर लगाकर सभी को जागरूक करने हेतु प्रेरित भी किया ।
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उदेश्य टाउनशिप में स्थित दुकानदारो एवं उपस्थित लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक निर्मित समान का इस्तेमाल और खुले में कचरा न जलाने के लिए प्रेरित करना था साथ ही उन्हें इस खतरे से अवगत कराना था कि प्लास्टिक बड़े पैमाने पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *