विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप की जाये संचालित – जिलाधिकारी

Spread the love

डीएम व एसपी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
 सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों, कॉन्ट्रैक्टरों व विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कॉन्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत  आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित किया जाये।
    इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 27 मई, 2025 तक विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक हड़ताड़ संभावित है, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कान्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के अनुरूप सुनिश्चित करायी जाये और किसी प्रकार की विपरीत समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए कांट्रैक्टर व अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।
   पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय समस्या उत्पन्न न होने पाये ।   सांकेतिक हड़ताल के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो। समस्या उत्पन्न होने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।   बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *