पीएम श्री पल्हारी नगवां में शुरू हुआ त्रैसाप्ताहिक समर कैंप
सोनभद्र। परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के बच्चों के समग्र विकास हेतु 21 मई से 10 जून, 2025 तक ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया जा रहा है। उसी क्रम में मुकुल आनंद पांडेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संरक्षण एवं धनंजय कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगवां के निर्देशन में पूर्व की भांति पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र में समर कैंप का उद्घाटन जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक एवं डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवां द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह के अनुसार नगवां के 49 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों से समर कैंप संचालित कराने को आदेशित किया है।
ब्लाक स्काउट मास्टर डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चे रुचि के अनुरूप रचनात्मकता विकसित कर सकेंगे। अपने अंदर आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल का विकास कर सकेंगे। शिक्षक-विद्यार्थी आत्मीय सम्बन्ध तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ा सकेंगे। जनपद स्तर और ब्लॉक स्तर की टीम भ्रमण पर रहेगी। समर कैंप के प्रथम दिन उपस्थित विद्यालय परिवार ने बच्चों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और आशीर्वचन प्रदान किया।
