बुलंदशहर। मंजरी लेडीज़ क्लब, खुर्जा द्वारा 16.मई.2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय, दशहरा में स्कूल के बच्चों हेतु चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस चित्रकला प्रतियोगिता का विषय था- जल संरक्षण का महत्व। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने मन की कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज़ पर उतारा। प्रतियोगिता में विजयी होने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 17.05.2025 को मंजरी लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती बिनिता शरद ने पुरुस्कार वितरण किया।उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में मंजरी लेडिज क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जन संपर्क विभाग की प्रमुख भूमिका रही |

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।