प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें सम्बन्धित अधिकारी – उप जिलाधिकारी 

Spread the love

सदर तहसील में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन*

*समाधान दिवस में 58 शिकायतें प्राप्त हुई, 05 का मौके पर निस्तारण*

चंदौली/ जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों से एक-एक कर उनकी समस्या से अवगत होकर मौके पर संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।  उप जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया।  इस दौरान क्षेत्राधिकारी, जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *