आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर की आयुषी मेनारिया  96.6% अंक अर्जित कर 12 वीं कक्षा में स्कूल टॉपर बनी

Spread the love

अनपरा सोनभद्र।सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षाफल में हिंडालको रेनुसागर के आवासीय परिसर में स्थित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर का 12 वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा ।विद्यालय की छात्रा आयुषी मेनारिया  ने 96.6% अंक अर्जित कर 12वीं कक्षा में टॉप किया,  दिव्यम सिंह ने 90.% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर कब्जा किया, वहीं सिद्धार्थ ने 89.% के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह  ने सभी उत्तीर्ण छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी। प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्रों के अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनकी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ बच्चों की लगन को दिया।विद्यालय के 47 छात्रों में से कुल 4 छात्रों ने 90% से अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष आर पी सिंह एवं प्रबन्धक शैलेश विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से बच्चों ,शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *