आकाश उपाध्याय बने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष 

Spread the love

अखिलेश सिंह मंत्री और अखिलेश कोषाध्यक्ष बने 

अहरौरा, मिर्जापुर/ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने मिर्जापुर जनपद के नरायनपुर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय असरफा बाद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत आकाश उपाध्याय को मिर्जापुर जिले का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का अध्यक्ष मनोनित किया है।

वही विकास खंड कोन के प्राथमिक विद्यालय गहिया पर सहायक अध्यापक के रुप में कार्यरत अखिलेश सिंह को मंत्री तथा पहाड़ी विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी पर नियुक्त अखिलेश सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया है जनपद के कार्यकारिणी एव जनपद के सभी विकास खंडों में अध्यक्ष का चयन कर प्रदेश नेतृत्व को सूचित करें।

आकाश उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाएं जानें पर जनपद के शिक्षको ने खुशी व्यक्त करते हुए आकाश उपाध्याय को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *