बाल भारती पब्लिक स्कूल,नबीनगर के छात्रों की शानदार सफलता:एआईएसएसई 2024-25 में 100% परिणाम

औरंगाबाद।नबीनगर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अखिल भारतीय माध्यमिक विद्यालय परीक्षा  2024-2025 (कक्षा 10वीं) में 100% सफलता दर प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि यह दर्शाती है कि समर्पण, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।विद्यालय के मेधावी छात्र हर्षित यादव ने 92.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सात्विक शंकर उपाध्याय ने 91.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गौरिका शर्मा ने 89.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।सात्विक शंकर उपाध्याय ने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है।हर्षित यादव – अंग्रेजी और हिंदी में 96 अंक सात्विक शंकर उपाध्याय – संस्कृत में 100, गणित में 90, और सूचना प्रौद्योगिकी में 98 अंक गौरिका शर्मा – विज्ञान में 88 अंक तुषार रंजन नायक – सामाजिक विज्ञान में 94 अंक इस उपलब्धि के पीछे चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी  का मार्गदर्शन और एनटीपीसी  नबीनगर प्रबंधन का निरंतर सहयोग रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने अपने बच्चों का हर कदम पर साथ दिया और उनका उत्साह बढ़ाया।

NTPC

यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों, अभिभावकों और प्रबंधन की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक भी है। बाल भारती पब्लिक स्कूल, नबीनगर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *