डीएवी की इशिता सिंह ने 96.8ः अंक प्राप्त कर विद्यालय में आयी प्रथम

Spread the love

सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंद नगर में बारहवीं के विज्ञान वर्ग में इशिता सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं दीक्षा दुबे ने 93.02 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शिवम सिंह 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान एवं मयंक गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चैथा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य वर्ग में वंशिका श्रीवास्तव ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान राजेश कुमार जायसवाल ने 92.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय तथा  प्रिया यादव ने 87.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वाणिज्य वर्ग में 97.2 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल किया है वहीं विज्ञान वर्ग में 96.8 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया है।

   इशिता सिंह के पिता जय गोविन्द सिंह बिजनेसमैन हैं वहीं उसकी मां शैलकुमारी देवी कुशल गृहिणी हैं। जय गोविन्द सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों का बच्चों को भरपूर सहयोग मिला जिसके कारण हमारे बच्चे यहां तक पहुंच पाए। डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, एस पी तिवारी, जय सिंह, मनोज पांडेय, दिनेश चंद्र शुक्ल, समता सिंह, अरुण कुमार सिंह, हर्ष दुबे, नीरज गुप्ता, सौरभ कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा आदि ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *