एनटीपीसी ऊंचाहार में समारोह पूर्वक मनी बुद्ध पूर्णिमा

Spread the love

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बुद्ध पूर्णिमा समारोहपूर्वक मनाई गई। परियोजना के महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन) आशुतोष विश्वास , प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष झुमीता विश्वास तथा अन्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध एवं भारत रत्न बाबा भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए । पर्व आयोजन समिति के मुख्य सचिव चंद्रजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। महाप्रबंधक आशुतोष विश्वास ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुद्ध का दर्शन पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश देता है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।  कार्यक्रम का संचालन इंटक यूनियन के महासचिव राहुल कन्नौजिया ने किया। विनोद मौर्य ने बुद्ध दर्शन के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, बौद्ध धर्म के अनुयाई के साथ साथ बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी, महिलाएं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *