प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने हमारे वैज्ञानिकों के प्रति गर्व और आभार व्यक्त किया तथा 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद किया। उन्होंने विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

NTPC

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा;

“राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह हमारे वैज्ञानिकों के प्रति गर्व और कृतज्ञता व्यक्त करने तथा 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद करने का दिन है। वे हमारे राष्ट्र के विकास पथ में, विशेष रूप से आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी खोज में एक ऐतिहासिक घटना थी।

हमारे लोगों की बदौलत भारत प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं में वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है, चाहे वह अंतरिक्ष हो, एआई हो, डिजिटल नवाचार हो, हरित प्रौद्योगिकी हो या और भी बहुत कुछ। हम विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। आशा है कि प्रौद्योगिकी मानवता का उत्थान करेगी, हमारे राष्ट्र को सुरक्षित करेगी और भविष्य की वृद्धि को गति देगी।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *