एनजीईएल भाड़ला-1 सौर ऊर्जा संयंत्र में सिविल डिफेंस ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित की गई

Spread the love

दिल्ली। भारत सरकार के नागरिक सुरक्षा तैयारियों को सुदृढ़ करने के निर्देश के तहत, 7 मई 2025 को  एनजीईएल भाड़ला-1 सौर ऊर्जा संयंत्र (जैसलमेर क्लस्टर) में एक पूर्ण ब्लैकआउट ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह अभ्यास रात 10:00 से 10:15 बजे तक किया गया।

इस अभ्यास के अंतर्गत, ब्लैकआउट की स्थिति को दर्शाने हेतु साइट पर समस्त प्रकाश व्यवस्था को बंद कर दिया गया। संयंत्र पर तैनात कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए सभी निर्धारित ब्लैकआउट प्रक्रियाओं का पालन किया।

इस ड्रिल से पहले 7 मई  की सुबह साइट सेफ्टी इंचार्ज श्री अशोक कुमार ने  प्रारंभिक रूप से कर्मचारियों को संबोधित किया। इस ब्रीफिंग में उन्होंने एयर रेड चेतावनियों से निपटने, क्रैश ब्लैकआउट लागू करने, अग्निशमन प्रोटोकॉल, बचाव अभियानों, और आपातकालीन स्थितियों में आवश्यक आपूर्ति को संरक्षित रखने के महत्व पर विस्तृत निर्देश प्रदान किए। यह ब्लैकआउट ड्रिल ओमैर अज़मी (आरई-इंजीनियर, एनजीईएल) के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। यह सक्रिय पहल राष्ट्रीय सुरक्षा पहलों के प्रति एनजीईएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और यह सुनिश्चित करती है कि उसके कर्मचारी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *