राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के संयुक्त प्रयास से राउरकेला में 30 दिवसीय बाल रंगमंच कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

राउरकेला। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली, सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सहयोग से 12 मई से 10 जून 2025 तक राउरकेला में 30 दिवसीय फिल्म प्रोडक्शन-आधारित बाल रंगमंच कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-20, राउरकेला में किया जाएगा। 8 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई यह कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से 10.00 बजे तक चलेगी। 

इस पहल का उद्देश्य रचनात्मकता को बढ़ावा देना, आत्मविश्वास बढ़ाना और युवा प्रतिभागियों को गहन प्रशिक्षण और मंच निर्माण में व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से रंगमंच की बुनियादी बातों से परिचित कराना है। 

एनएसडी के पूर्व छात्र श्री जगन्नाथ सेठ कार्यशाला निदेशक के रूप में सेवा देंगे और प्रतिभागियों को एक सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम पाठ्यक्रमके माध्यम से मार्गदर्शन पदान करेंगे, जिसका समापन 10 जून 2025 को सिविक सेंटर, राउरकेला में अंतिम प्रस्तुति के के साथ होगा। 

इच्छुक प्रतिभागी 10 मई 2025 को सुबह 7.00 बजे से 10.00 बजे के बीच, कार्यक्रम स्थल पर ही अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक व्यक्ति सेल, आरएसपी के जनसंपर्क विभाग से 8895504648 / 9437248348 पर संपर्क कर सकते हैं या कार्यशाला समन्वयक,  भास्कर चंद्र महापात्र से 9437246122 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *