आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु की गई बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश– जनपद अपर न्यायाधीश 

Spread the love

10 मई को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

भदोही । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार  जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत  10 मई 2025 को आयोजित की जा रही है। जिसके परिप्रेक्ष्य में  अखिलेश दूबे जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के निर्देशानुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु आनन्द मिश्रा सी०जे०एम० भदोही, तरूणिमा पाण्डेय अपर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही, कुंवर विरेन्द्र मौर्य अपर जिलाधिकारी/नोडल व शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक जनपद न्यायाधीश  के विश्राम कक्ष में  07 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे से आहूत की गयी जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *