वीरमपुर बैठक में पेयजल योजना के क्रियान्वयन व स्वच्छ पेयजल पर हुई जल चर्चा

Spread the love

*अभोली के वीरमपुर में जल बैठक में रही जल संरक्षण की गूंज*

भदोही/जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन व अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध व नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के क्रम में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी टंकी, जल टेस्टिंग व जल के विभिन्न आयामों पर बल दिया गया।

विकास खंड अभोली के ग्राम पंचायत वीरमपुर में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत वीरमपुर पेयजल योजना का ग्रामवासियों की उपस्थिति में मौके पर निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत व राजस्व ग्राम वीरमपुर में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों से वार्ता की गई। ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के उपयोग से होने वाले लाभ, अशुद्ध जल सेवन से होने वाली बीमारियों तथा जल के संरक्षण आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। जल जीवन सखियों द्वारा ग्रामों में जाकर शुद्ध व नियमित पानी की उपलब्धता पर बल दिया गया, साथ ही घर-घर जाकर जल टेस्टिंग करते हुए जल संरक्षण की अलख भी जगाई। जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों, तकनीको और इसके महत्व के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। जल संचयन व वर्षा जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देने के साथ ही जल की बचत व उसके संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाया गया । कार्यदायी संस्था के स्टाफ द्वारा मौके पर पाई गयी कमियों को दूर किया गया। कार्यक्रम में जल निगम,डीपीएमयू, कार्यदायी संस्था के स्टाफ द्वारा सुनिश्चित किया गया कि ग्रामवासियों को नियमित शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जलजीवन मिशन योजना के द्वारा होती रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *