इफ़को किसान सेवा केंद्र घियानगर मे किसान सभा का आयोजन 

Spread the love

प्रयागराज। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुदेशिया जी फूलपुर इकाई प्रमुख ने किया सभा में  एस. सी. मिश्रा. उप महाप्रबंधक इफ़को प्रयागराज, डॉ हरिश्चंद्र प्रधानाध्यापक इफ़को कॉर्डेट फूलपुर प्रयागराज,  अक्षय कुमार पांडेय क्षेत्र प्रबंधक प्रयागराज ने किया। संजय कुदेशिया जी ने किसानों को संतुलित पोषक तत्त्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि वैकल्पिक एवं स्मार्ट उर्वरकों का प्रयोग करके मृदा प्रदूषण जल प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है साथ ही साथ उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। कुदेशिया जी के द्वारा सुझाव दिया गया कि नैनो उर्वरकों को ड्रोन एवं टैक्टर माउंटेड स्प्रेयर के द्वारा अधिक से अधिक क्षेत्रफल पर छिड़काव कार्य जाए।

कार्यक्रम में एस. सी. मिश्रा जी उप महाप्रबंधक इफको प्रयागराज के द्वारा सभी को बोरी से बोतल तक के सफर को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया और एक बोरी और एक बोतल के बराबर होने की शंका का समाधान किया।

यूरिया और रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग के अवशेष प्रभाव से होने वाले रोग जैसे ब्लू बेबी सिंड्रोम, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज के बारे में अवगत कराया और विकल्प उर्वरकों के रूप में नैनो उर्वरकों को प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए किसान बंधुओ से सहयोग की अपेक्षा भी की।

कार्यक्रम में इंफ़को फूलपुर प्रयागराज इकाई के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी,ड्रोन उद्यमी, एसएफ़ए, एमडीई एक्वा एग्री सहित लगभग 100 किसानों ने प्रतिभाग़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *