स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी का कराए बायोमैट्रिक अटेंडेंस – जिलाधिकारी

Spread the love

कोई भी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी बिना डीएम के अनुमति के जनपद मुख्यालय न छोड़ें

मरीजों को मिले बेहतर चिकित्सकीय सुविधा -जिलाधिकारी

भदोही /जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत की गई, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित गहन विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चक को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति बायोमेट्रिक से कराए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी अपने निर्धारित ड्रेस कोड में रहे, पदनाम की पट्टिका आवश्य लगाए ताकि मरीजों को कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने मरीजों के बैठने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया तथा साफ सफाई बेहतर ढंग से कराया जाए।
डॉक्टर उपलब्ध दवाओ की लिस्ट के अनुसार दवाई लिखेंगे बाहर की दवा न लिखें। चिकित्सक ईश्वर का दूसरा रूप होते है ।चिकित्सक अपने दायित्व को समझें अक्षरश:  पालन करें । कोई भी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी बगैर जिलाधिकारी के अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगे। किसी  को कोई परेशानी हो तो वे स्वयं जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बताए,निराकरण होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चक एवं संबंधित विभाग, चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *