पौराणिक जनपद चित्रकूट के सौन्दर्यीकरण तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए 4992.62 लाख रूपये की तीन परियोजनायें स्वीकृत

Spread the love

जनपद सोनभद्र में टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर का निर्माण होगा-जयवीर सिंह

लखनऊ: पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद चित्रकूट में विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के विकास के लिए 4992.62 लाख रूपये की 03 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। जनपद चित्रकूट एक ऐतिहासिक नगर है, यहां पर अनेक प्राचीन स्थल मौजूद हैं। यहां पर सालभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। वनवास काल में भगवान श्रीराम लम्बे समय तक यहां निवास किये थे। यहां पर भगवान राम, लक्ष्मण, मां सीता से जुड़े अनेक धार्मिक स्थल हैं। पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदांे में बुनियादी सुविधायें सृजित करने का निर्णय लिया है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत कामदगिरी परिक्रमा मार्ग का श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सांस्कृतिक एवं शहरी कायाकल्प एवं बुनियादी सुविधाओं के पर्यटन विकास हेतु 2044.37 लाख रूपये की धनराशि की परियोजना स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार रामवन गमन मार्ग के मुख्य पड़ाव स्थल पर पर्यटक सुविधा केन्द्र/डारमेट्री के निर्माण के लिए 1192.58 लाख रूपये तथा चित्रकूट हवाई अड्डे के समीप देवांगना घाटी में बार्डर पर पर्यटन सुविधा केन्द्र/डारमेट्री के निर्माण हेतु 1755.67 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है। श्री सिंह ने बताया कि इसी प्रकार सोनभद्र जनपद के लिए 875.33 लाख रूपये की टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर के निर्माण के लिए एक परियोजना मंजूर की गयी है। इन परियोजनाओं के लिए कार्यदायी संस्थाएं तय कर दी गयी है तथा आवश्यक शासनादेश भी जारी करा दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *