एनटीपीसी सिंगरौली में वनिता समाज के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Spread the love

सोनभद्र । एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में दिनांक 26 अप्रैल 2025 को वनिता समाज के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय मनोरंजन केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि,  राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज एवं सभी गणमान्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से किया गया। 

अपने स्वागत सम्बोधन में श्रीमती श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज ने सभी उपस्थित जनों को कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होने सभी वनिता समाज की सदस्याओं को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर के प्रतिभागिता करने के लिए बधाई दी।   

इस कार्यक्रम में वनिता समाज की सदस्याओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं सभी उपस्थित द्वारा प्रतिभागिताओं का हौसला बढ़ाया गया। तदुपरान्त बॉलीवुड नृत्य, कविता पाठन , गेम्स, क़व्वाली, राजस्थानी  नृत्य, रेट्रो नृत्य आदि की रंगारंग प्रस्तुति से  प्रतिभागिताओं द्वारा सभी का मन मोह लिया गया।  इस अवसर पर श्रीमती सुषमा कुशवाहा, सचिव, वनिता समाज द्वारा वनिता समाज की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। 

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख ने वनिता समाज द्वारा प्रस्तुति कौशल को सराहा एवं एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं वनिता समाज को इसी प्रकार से समाज कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर  जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं, एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा कुशवाहा, सचिव, वनिता समाज, श्रीमती नीतू चंद्रा, सांस्कृतिक सचिव, श्रीमती स्वाति गुप्ता, खेल सचिव द्वारा किया गया।  श्रीमती रश्मि सिंह, बाल भवन प्राभरी द्वारा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *