सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपद वासियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में प्रमुख है, गोवंश का संरक्षण हम सबका परम दायित्व है, गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण हेतु जनपद के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, कोटेदार गौ प्रेमी, उद्योग बंधु व्यापारीगण, कृषक, पशुपालक समस्त अधिकारीगण व जनपदवासी अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, राशन आदि सामग्री नजदीकी स्थायी/ अस्थाई गौ-आश्रय स्थल पर दान करने का कष्ट करें, जिससे गौ संरक्षण में आपका पूर्व की भांति सहयोग बना रहे। जनपद सोनभद्र में संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य उत्तम बन सके। धनराशि के रूप में दान हेतु संरक्षण एवं संवर्धन कोष में धनराशि जमा कर सकते हैं, जिस हेतु खाता का विवरण, बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया राबर्ट्सगंज, खाता संख्या- 41057699619 आई०एफ०एस०सी० कोड- एसबीआईएन 0000170 है। उन्होंने बताया की संरक्षण एवं भरण-पोषण हेतु जनपद में कुल संचालित 8 स्थायी / अस्थायी गौ आश्रय स्थलों पर आपके सहयोग से गौवंश संरक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। वर्तमान समय में जनपद में गौ आश्रय स्थलों में 1705 गोवंश संरक्षित हैं।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।