नगरीय निकायों में अभियान चलाकर अवैध र्डिंग्स,बैनर,विज्ञापन बोर्ड को हटाया गया

Spread the love

*निकायों में निर्धारित शुल्क जमा कर व अनुमति लेकर निर्धारित स्थलों पर ही लगाए जाएं होडिंग,विज्ञापन बोर्ड*

भदोही / मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व जिलाधिकारी विशाल सिंह के निर्देश के क्रम में जनपद के सातों नगरीय निकायों में अधिशासी अधिकारी द्वारा अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स, बैनर ,विज्ञापन बोर्ड आदि को हटाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इसके अलावा मोड़, फुटपाथ और डिवाइडर पर लगे साइनेज को भी हटाये जाय। तेज हवा,आंधी ,तूफान में होर्डिंग व विज्ञापन बोर्ड आदि के गिरने से जान माल की सुरक्षा व अतिक्रमण मुक्त के दृष्टिगत भी उन्हें हटाया जा रहा है। संबंधित नगरीय निकाय कार्यालय में निर्धारित शुल्क व अनुमति लेने के बाद ही निर्धारित स्थलों पर ही होर्डिंग, बैनर ,विज्ञापन बोर्ड लगाया लगाया जाए।  इसी तरह गुमटियां, अवैध अतिक्रमण, सड़कों और फुटपाथों पर लगी दुकानें भी हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई हैं। जो भी व्यक्ति, दुकानें, फर्म बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग, बैनर, विज्ञापन बोर्ड लगाए हैं उन्हें स्वयं तत्काल हटा लें, अन्यथा नगरीय निकाय टीम द्वारा लगी प्रचार सामग्री जब्त करते हुई बिना अनुमति लगाने पर जुर्माना भी वसूल करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *