शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये – मण्डलायुक्त

Spread the love

सोनभद्र । शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अप्रैल महीने के तीसरे शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन घोरावल तहसील में आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर  बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया, इस दौरान मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से
सुनिश्चित किया जाये, भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर शिकायतों का निस्तारण किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह ने भी मौके पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 79 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामले निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 69 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *