एनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 85वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

Spread the love

सोनभद्र/सिंगरौली।एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के प्रशासनिक भवन सीवी रमन सभागार में मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा 85वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  इस समिति का मुख्य कार्य परियोजना के अंतर्गत विभागों/अनुभागों मे राजभाषा अधिनियम/नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना एवं जनवरी से मार्च, 2025 की तिमाही की इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन करना है।

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की यह बैठक कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार ने राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं हिंदी मे उत्कृष्ट कार्य कर रहें कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर और काम हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया । 

बैठक के आरंभ मे सर्वप्रथम उप महाप्रबंधक(मानव संसाधन) कामना शर्मा द्वारा कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल)  ई सत्य फणि कुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण)संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक(प्रचालन) राजशेखर पाला, महाप्रबंधक(अनुरक्षण एवं एडीएम),महाप्रबंधक(संविदा एवं सामग्री)डी के अग्रवाल, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल)राकेश अरोड़ा, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन)मृणालनी, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन-राजभाषा/सी.एस.आर-आर एंड आर /कर्मचारी विकास केंद्र/ जनसंपर्क एनटीपीसी शक्तिनगर) डॉ. ओम प्रकाश,  अन्य अपर महाप्रबंधकगण एवं राजभाषा कार्यान्वयन समिति के नोडल अधिकारियों का अभिनंदन कर जनवरी से मार्च, 2025 तिमाही के दौरान राजभाषा अनुभाग की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी व विगत बैठक के दौरान लिए गए विभिन्न निर्णयों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। 

अंत में बैठक का समापन अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) मृणालनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *