किसान बेमौसम बारिश से क्षति की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर पर दें

Spread the love

  किसान बेमौसम बारिश से क्षति की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर पर दें 

चन्दौली।जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में हो रही बेमौसम बारिश/चक्रवर्ती/ओला वृष्टि के कारण जिन किसान भाइयों के फसल की क्षति हुई है अगर उनके द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसल का बीमा कराया गया है तो वह टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर फोन कर अपनी सूचना दर्ज करा दें। यदि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो तो तत्काल जिला कृषि अधिकारी अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित रूप से अवगत करा दें ताकि नियमानुसार फसल बीमा कंपनी के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रदान कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *