डाला में झाड़ियों से संदिग्ध अवस्था में मिला बुजुर्ग का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Spread the love

डाला (सोनभद्र): स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर बाड़ी के सामने एनसीएल शौचालय के पीछे झाड़ियों में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग सवा आठ बजे कुछ राहगीर शौच के लिए शौचालय की ओर गए थे, तभी उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत पास की दुकानों में जानकारी दी, जिससे मामला तेजी से क्षेत्र में फैल गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डाला चौकी इंचार्ज आशिष कुमार पटेल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाद में मृतक की पहचान धौरहिया बाड़ी डाला निवासी रामनरेश पुत्र स्व. सुंदर के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसके भाई मुखलाल ने थाने में तहरीर देकर की। मुखलाल ने बताया कि रामनरेश वैष्णो मंदिर परिसर में रहकर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। शव की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *