जनहित से जुड़ी सभी सड़कों का कार्य समयबद्ध तरीके से कराएं पूर्ण – निखिल टी फुंडे

Spread the love

जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न*

*विद्युत पोल के विस्थापन,धार्मिक स्थलों के विस्थापन,वृक्षों के पातन एवं वृक्षारोपण तथा पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग तथा अंश निर्धारण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी हुए नाराज*

*संबंधित विभाग समन्वय बना कर सकलडीहा-सैदपुर, चकिया एवं हिंगुत्तर नादी रामगढ़-गुरेरा मार्ग पर तेजी से कराएं कार्य – जिलाधिकारी*

चंदौली। जनपद में सकलडीहा-सैदपुर मार्ग, चकिया मार्ग एवं हिंगुत्तर नादी रामगढ़-गुरेरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी  निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर शाम एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अब तक की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को तेजी से कार्य कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तीव्रता लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी इन प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को अवश्यकतानुसार नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण, विद्युत खंभों के स्थानांतरण एवं वन विभागीय अनुमतियों से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।उन्होंने अंश निर्धारण संबंधी कार्यवाही 9 अप्रैल तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले कारकों को तुरंत दूर किया जाए।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग,विद्युत विभाग,वन विभाग,राजस्व विभाग एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *