दो सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब ग्रामीण हो रहे परेशान

Spread the love

म्योरपुर / सोनभद्र। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के खंता टोला में विगत 15 दिनों से ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से पूरा टोला विजली के लिए परेशान है। ग्रामीण रामकिशन, लालबाबू, देव लाल,जुगेश, बृजकिशोर, देवन का कहना है की टोल फ्री नंबर पर हम लोगों ने शिकायत किया वहां से आश्वासन मिला 24 घंटे के अंदर आपका ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। आज दो सप्ताह से अधिक दिन बीत गया मगर विद्युत विभाग ने आज तक सुध नहीं लिया ग्रामीणों ने कहा कि मिट्टी का तेल बंद हो जाने से रात्रि में जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता का ध्यान इस लोगों को और आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *