कलश स्थापना के साथ शक्ति अराधना शुरु, भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ी

Spread the love

सोनभद्र, । चैत नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के बाद नौ दिवसीय व्रत अनुष्ठान पूजापाठ एंव दुर्गा सप्तशती मंत्र जाप शुरू हो गए सुबह से श्रद्धालु भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ी। श्रद्धालु भक्त फल फूल प्रसाद नारियल चुनरी चढा कर माता रानी से आशिर्बाद लिए। राबर्ट्सगंज नगर स्थित माॅं शीतला मंदिर , विरेश्वर मंदिर, पंचमुखी मंदिर कण्डाकोट मंदिर समेत जपनद स्थित तमाम मंदिरों में भक्तों महिलाओं बच्चों की भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान घड़ी घण्टा शंख के मधुर आवाज के बीच माता रानी के जयकारे से पूरा ब्रह्मांड गुंजायमान हो गया। व्रत अनुष्ठान के दौरान अनेक श्रद्धालु भक्त अपने अपने घरों में घट स्थापन कर नौ दिवसीय पूजा पाठ मंत्र जाप शुरू किए वहीं ग्रामीण इलाके में दर्जनों श्रद्धालु भक्तों ने माँगी गयी मनोकामना की पूर्ति होने पर कलश स्थापना एंव जवारी के बीज लगा कर माता रानी की सेवादारी शुरू कर रात्रि में कीर्तन और पँचरा गीत का नौ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए।
वासंतिक नवरात्र कलश स्थापना के साथ हिन्दू नववर्ष की शुरुआत के क्रम में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा परिसर में स्थापित मां दुर्गा जी के दरबार में आचार्य मणि प्रसाद त्रिपाठी के आचार्यत्व में कमेटी के यजमान सेचन चैरसिया ने कलश स्थापना करते हुए कमेटी के साथ साथ विश्व कल्याण के लिए पूजा अर्चना और प्रार्थना किया ।
जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा कमेटी के  अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने बताया कि इस बार नवरात्री में भक्तों को साधना, सिद्धी, मनोकामना पूर्ति हेतु विशेष योग मिल रहे हैं। यह नवरात्र भक्तों के लिए विशेष है। इस मौके पर व्यवस्थापक विष्णु दुबे, प्रभू पाण्डेय, सहित दर्जनों भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *