सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र द्वारा आयोजित अखिल ओडिशा शतरंज चैंपियनशिप-2025 का समापन

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आर.एस.पी.) की क्रीडा इकाई द्वारा आयोजित अखिल ओडिशा शतरंज चैंपियनशिप-2025 का समापन बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम, सेक्टर-5 में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महा प्रबंधक प्रभारी (टी.ए. एवं सी.एस.आर.),  पी.के.स्‍वाईं उपस्थित थे, जबकि मुख्य महा प्रबंधक (टी.ई. एवं उद्यानकृषि), बी.के.जोजो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर टूर्नामेंट के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महा प्रबंधक प्रभारी (टी.एस. एवं क्रीडा),  टी.जी.कानेकर, पूर्व अध्यक्ष, ए.ओ.सी.ए.,  जी.सी. महापात्र एवं आर.एस.पी. के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गजपति जिले के करजी मनिंद्र टूर्नामेंट के चैंपियन रहे। गजपति जिले के बदामुंडी तपन प्रथम रनर-अप और जाजपुर जिले के सुमित सामंतराय दूसरे रनर-अप रहे। इवेंट-बी में राउरकेला के देबप्रिय बिस्वाल विजेता रहे, जबकि खोर्धा के सार्थक महांति  और गंजम के हृदेश पाणिग्रही क्रमश: उपविजेता और दूसरे उपविजेता रहे। दोनों श्रेणियों में अंडर-5 से अंडर-15 तक सभी श्रेणियों के सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। इसी तरह, कलाहांडी के रवींद्र साहू वेटरन श्रेणी के विजेता रहे, जबकि कलाहांडी के हेमंत कुमार पाणिग्रही उपविजेता रहे। राउरकेला के शीर्ष 3 रैंक को भी इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। रैंक धारकों और विजेताओं को 85,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। 

उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न भागों से लगभग 240 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। यह मैच अंडर-5, अंडर-6, अंडर-7, अंडर-8, अंडर-9, अंडर-10, अंडर-11, अंडर-14, अंडर-15 और वेटरन श्रेणियों में ओपन, लड़के और लड़कियों के समूहों में खेले गए। उप प्रबंधक (क्रीडा),  रघुनंदन पाढ़ी ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *