बांदा में पर्यटन विभाग 10 करोड़ रुपए से म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना करेगा – जयवीर सिंह

Spread the love

लखनऊ: प्रदेश के बांदा शहर में ऐतिहासिक नवाब टैंक में पर्यटकों को शीघ्र प्रकृतिक, सौन्दर्य और तकनीकी का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इको टूरिज्म पर्यटन विकास बोर्ड 10 करोड़ रुपए से  म्यूजिकल फाउंटेन यानी संगीतमय फव्वारा लगाएगा। बोर्ड का यह प्रयास न केवल यहां के सौंदर्य में वृद्धि, पर्यटकों के लिए आकर्षण और रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन फव्वारों में अलग-अलग रंगों की लाइटें भी होंगी, जो रात के समय इस स्थान को और भी मनमोहक बनाएंगी। फाउंटेन के माध्यम से यहां के इतिहास और संस्कृति को भी जीवंत किया जाएगा। चंदेलकालीन राजाओं और वीरता की गाथाओं को संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि यह दूरदर्शी परियोजना बांदा की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक मनोरंजन से जोड़ने का प्रयास है। इस फाउंटेन के स्थापना का उद्देश्य सिर्फ एक रोमांचक शो प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि नवाब टैंक की सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *