सिविल बार एसोसिएशन चुनाव 9 नामांकन फॉर्म बिके 2 दाखिल

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन वर्ष 2025-26 चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 9 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
   मुख्य चुनाव अधिकारी/एल्डर कमेटी चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन 9 नामांकन फॉर्म की बिक्री हुई हैं। जिसमें नंदलाल, प्रभु सिंह और शिवशंकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म खरीदा। उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद के लिए आदर्श कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मनोज मिश्रा,सचिव पद हेतु महेंद्र जायसवाल एवं जवाहर लाल ने नामांकन पत्र खरीदा तथा गवर्निंग काउंसिल के लिए मनोज कुमार यादव ने नामांकन फार्म खरीदा हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शिव शंकर प्रसाद एड तथा उपाध्यक्ष कनिष्ठ के लिए आदर्श कुमार एड ने अपना -अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया हैं।
   सहायक चुनाव अधिकारी रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल, संतोष कुमार अग्रहरि एवं प्रहलाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने की आखिरी तारीख हैं। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी एवं आपत्ति ली जाएगी,  28 मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी तथा 29 मार्च को वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
  नामांकन प्रक्रिया के लिए पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन खरीदा, आखिरी दिन उम्मीद जतायी जा रही हैं कि अध्यक्ष पद के लिए 2 नामांकन फॉर्म और बिक सकते हैं।इसके अलावा सचिव पद पर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *