एनटीपीसी रिहंद द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित किया गया

Spread the love

बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत ई वाइस रिहंद के सहयोग से समीपवर्ती क्षेत्र के शैक्षिक संस्थान में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक रिहंद अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित बच्चों को  स्कूल बैग वितरित किए एवं विश्व जल दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में  छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया जिसे अतिथियों ने बहुत ही सराहा।
    मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में ई वाइस रिहंद द्वारा एनटीपीसी की सीएसआर पहल के तहत किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की और बच्चों की शिक्षा और सामुदायिक विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी सराहा। साथ ही मुख्य अतिथि ने उपस्थित बच्चों को जल का महत्व समझाया एवं जल संरक्षण के तरीके बताए। एनटीपीसी रिहंद की यह पहल न केवल बच्चों को शैक्षणिक सहायता प्रदान करने में सहायक रही बल्कि समाज में जल संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक प्रभावी माध्यम बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *