आशीष सिंह बने इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन के सोनभद्र जिलाध्यक्ष

Spread the love

रेणुकूट। इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन ने नगर के प्रमुख समाजसेवी आशीष सिंह को सोनभद्र जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एस. यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव तिलकधारी सिंह ने एसोसिएशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवहित के कार्य करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि सेवा की शुरुआत सबसे पहले अपने घर-परिवार से करें और समाज, जिला, राज्य तथा देश के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करें। बैठक में आशीष सिंह को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया, जिसके बाद संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव हृदय लाल चौबे, महेंद्र प्रताप सिंह, धीरेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, पंकज शुक्ला, खुशबू सोनी, राजकुमार यादव, सुभाष राय, मुकेश सिंह, प्रवीण राय, विजय सिंह, मनीष मिश्रा, प्रवीण साहू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *