डीएम ने मूल्यांकन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

सोनभद्र। डीएम बी0एन0 सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज के मूल्यांकन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों से सीधा संवाद कर मूल्यांकन केन्द्र पर की गयी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहाकि बोर्ड परीक्षा के कापी के मूल्यांकन में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वह नियमित रूप से मूल्यांकन केन्द्र का निरीक्षण करें।
   इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की 90 हजार कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, इसी प्रकार से राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के करीब 46 हजार छात्र-छात्राओं के कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गयी है और सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम में स्थापित सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से कॉपी मूल्यांकन केन्द्र की सतत् निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *