सपा नगर अध्यक्ष के द्वारा किया गया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन 

Spread the love

अहरौरा,  मिर्जापुर । समाजवादी पार्टी  नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद  द्वारा सपा के कैम्प कार्यालय सत्यानगंज में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल  प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष व सुरेश सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष नगर कमेटी के सदस्य,बूथ अध्यक्ष , व अन्य पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर  संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा किया । समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद ने रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराया। रोजा इफ्तार में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार शमिल हुए।

वही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने इस दौरान  रोजेदारों की आवभगत किया। इस अवसर पर सदानंद यादव पूर्व जिला महासचिव,हाफिज रौशन,उमेश यादव जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,डाक्टर मो इस्लाम ,संदीप मौर्य,रजायत खान,किस्मत कुशवाहा,सफीक अहमद ,मुरारी यादव पूर्व सभासद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *