बीएमएस ककरी शाखा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Spread the love

सोनभद्र । भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) ककरी शाखा द्वारा गुरुवार शाम  होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, NCL कोऑर्डिनेटर उमेश जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष, अन्य परियोजनाओं के पदाधिकारी, ककरी परियोजना के अधिकारीगण, खान प्रबंधक एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। साथ ही, रेनुसागर के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इसके अलावा, फल, मिष्ठान, स्नैक्स और ठंडई का भी सभी ने आनंद उठाया।

इस आयोजन में ककरी परियोजना की पूरी कार्यसमिति, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *