वन रेंज कोन में मिलीभगत से हो रहा वन भूमि पर कब्जा

कोन/सोनभद्र। वन रेंज कोन अन्तर्गत सम्पूर्ण वन रेंज में  वन भूमि पर कब्जा करने का सिलसिला अनवरत जारी। इसी क्रम में बतातें चलें कि कोन वन रेंज के चांचीकलां में भू माफियाओं द्वारा वन भूमि पर कब्जा करके घर तक बनाया जा रहा है। जिसकी शिकायत चांची कलां निवासी सत्यानंद चौबे ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए वन विभाग के   वन दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा धन वसूली करते हुए वन भूमि पर घर तक बनाया जा रहा है।
    जिसकी शिकायत पूर्व में प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा से सेल फोन पर किया था जिसके संबंध में उन्होंने लिखित शिकायत करने की बातें कही थी। इसके बाद  वन क्षेत्राधिकारी कोन से किया  किन्तु उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और न ही उक्त प्रकरण पर आज तक कार्यवाही हो सका। गौरतलब है कि इन दिनों कोन वन रेंज का सम्पूर्ण सेक्सन माफियाओं के गिरफ्त में है और वन विभाग तमाशबिन बना हुआ है जो कि वन रेंज कोन इन दिनों समाचार पत्रों की सुर्खियां बटोर रही है। जिसके क्रम में शिकायतकर्ता द्वारा कई बार स्थानीय वाचर्, वन दरोगा को कॉल किया किन्तु कॉल रिसीव नहीं किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के जन शिकायती पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए व संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग किया है कि तत्काल वन भूमि को खाली कराते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *